Crime

बेकरी मालिक को नवघर पुलिस ने बाल मजदूरी के आरोप में दबोचा, तीखी गर्मी में छोटे बच्चों से काम कराते मिले

श्रवण शर्मा, भायंदर, मुंबई

16 अक्तूबर 2021

नवघर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गुप्त सूचना मिलने पर भायंदर पूर्व, आजाद नगर स्थित ‘वेलकम बैकरी’ पर छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान अल्पव्यस्क लोग उष्ण तापमान में काम करते हुए पाए गए।

पुलिस प्रशासन ने बैकरी संचालित करने वाले व्यक्ति तथा उसके मालिक पर नवघर पुलिस स्टेशन के गुन्हा रजिस्टर में 710/2021 भारतीय संविधान की कलम व धारा 374 तथा 34 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही बाल व किशोरवयीन (प्रतिबंधित) कायदा सुधारित 2016 की कलम 3 (ए) के अंतर्गत बाल न्याय अधिनियम 75 एवं 79 के तहत भी आरोपियों के खिलाफ गुन्हा का मामला लिखा गया है।

संबंधित जानकारी का विवरण विस्तार से यह है कि, नवघर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संपतराव पाटिल को सूचना मिली थी कि, दो बच्चों से जबरन उनकी जान का धोकादायक काम करवाया जा रहा है।

सूचना के अनुसार स्थानीय पुलिस उप आयुक्त विजयकांत सागर एवं क्राईमब्रांच के सहायक पुलिस उप आयुक्त अमोल मंड्वे के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संपतराव पाटिल ने पु.हव. उमेश पाटिल (2269), चालक सम्राट गावडे (पोना.2638), मपोशि. सुप्रिया तिवले (1078) को जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी। जब पुलिस टीम उक्त बेकरी में गई, तो वहां दो अल्पवयीन हाई टेम्प्रेचर की भट्टी से पाव की ट्रे निकालते पाए गए।

पुलिस ने उक्त मामले को दाखिल करते हुए बेकरी मालिक अहमद इलियास अंसारी और संचालक नरेश कल्लनकुमार पर उपरोक्त धाराओं के तहत गुन्हा का मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Web Design BangladeshBangladesh Online Market