Corona Pandemic

कोरोना महामारी – सही जानकारी 001

  • प्रधानमंत्री ने COVID-19 से निपटने के प्रयासों पर मुख्यमंत्रियों के साथ विचार-विमर्श किया।
  • राष्ट्रपति कल राज्यपालों, लेफ्टिनेंट गवर्नरों एवं राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों के साथ कोविड-19 रिस्पॉन्स पर चर्चा करेंगे।
  • स्वास्थ्य सेवाओं से लोगों को जोड़ने के लिए भारत सरकार ने आरोग्य सेतु ऐप लॉन्च किया।
  • भारतीय नौसेना ने पोर्टेबल गैर-संपर्क वाली थर्मामीटर विकसित की है, जिससे प्रति दिन 20,000 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जा सकेगी।
  • पीआईबी ने COVID-19 पर फैक्ट चेक यूनिट बनाई है; आप अपने सवाल pibfactcheck@gmail.com पर भेज सकते हैं।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन: गर्म और आर्द्र जलवायु वाले क्षेत्रों में भी कोरोनावायरस का संक्रमण हो सकता है।
  • भारत सरकार द्वारा आपातकालीन चिकित्सीय प्रबंधन, आइसोलेशन बेड, क्वारंटाइन हेतु 11 सशक्त समूह गठित
  • निम्हांस: मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या हेतु हेल्पलाइन नंबर 080-4611 0007 जारी
  • कोरोनावायरस के समाधान हेतु डीएसटी ने शोध, विकास और बेहतर सपोर्ट के साथ अपने प्रयास तेज किए।
  • स्वयं प्रभा के 32 टी.वी. चैनलों पर शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध: swayamprabha.gov.in
  • सभी आयु-समूहों के लिये नेशनल बुक ट्रस्ट ‘कोरोना स्टडीज़ श्रृंखला’ का शुभारंभ करेगी।
  • तथ्य : करेले का जूस पीने से कोरोनावायरस का संक्रमण ठीक नहीं होता है।
  • पुणे स्थित मायलैब COVID-19 जांच किट बनाने वाली देश की पहली भारतीय कंपनी है, जो प्रति सप्ताह 1 लाख किट का निर्माण करेगी।
  • 21,486 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जहां 6.71+ लाख लोगों को आश्रय प्रदान किया गया।
  • पिछले 5 दिनों में 62 लाइफलाइन उड़ानों के जरिए 15.4 टन से अधिक चिकित्सा से संबंधित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की गई।
  • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय: एम्स व अन्य संस्थानों से तकनीकी मदद हेतु ईमेल करें-technicalquery.covid19@gov.in
  • COVID-19 हॉटस्पॉट्स में सामुदायिक संक्रमण रोकने और  संक्रमितों की पहचान हेतु प्रयास तेज किए गए।
  • भारत सरकार: चिकित्सा उपकरणों की कीमत को विनियमित किया जाएगा, मूल्य 10% से अधिक नहीं बढ़ाया जा सकता है।
  • तथ्य: नींबू / हल्दी का सेवन COVID-19 के संक्रमण से नहीं बचाता है। हालांकि यह एक स्वास्थ्यवर्द्धक आहार है।
  • राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए)  ने विभिन्न परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की तिथि बढ़ाई।
  • 3.2 लाख बिस्तरों के प्रबंध हेतु रेलवे 20,000 कोचों को आइसोलेशन कोचों में परिवर्तित करेगी।
  • राज्यों के लिए परीक्षण किट की पर्याप्त खरीद और आपूर्ति की गई। 
  • तेल कंपनियों ने एलपीजी आपूर्ति श्रृंखला में कार्यरत डिलीवरी बॉय आदि के लिए 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की।
  • एसईजेड में 280 से अधिक इकाइयां आवश्यक चिकित्सा वस्तुओं का निर्माण कर रही हैं।
  • देश में प्रति दिन 13000 सैंपल के जांच की क्षमता वाली 129 सरकारी लैब कार्यरत है।
  • तथ्य: वर्तमान वित्तीय वर्ष को आगे नहीं बढ़ाया गया है।
  • जब भी मुझे समय मिलता है, मैं योग निद्रा का अभ्यास करता हूं। यह मन को शांत, तनाव और चिंता को कम करता है: पीएम मोदी
  • 6 लाख से अधिक लोगों को आश्रय देने के लिए राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में 21 हजार से अधिक राहत शिविर स्थापित किए गए हैं।
  • 23 लाख से अधिक गरीबों, फंसे हुए प्रवासी कामगारों, क्वारंटाइन में रह रहे श्रमिकों की भोजन के लिए व्यवस्था की गई है।
  • भारत में फंसे विदेशी पर्यटकों की मदद के लिए ‘स्ट्रैंडेड इन इंडिया’ पोर्टल की शुरुआत: http://strandedinindia.com
  • वैधता अवधि समाप्त हो चुके ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट और वाहन पंजीकरण की वैधता 30 जून तक बढ़ाई गई।
  • COVID-19 अभी भी स्थानीय संचरण के स्तर में है , अभी तक सामुदायिक संचरण का कोई संकेत नहीं है।
  • तथ्य: इस बात का कोई प्रामाणिक आधार नहीं है कि कुत्ता, बिल्ली या किसी पालतू जानवर से COVID-19 का संक्रमण फैल सकता है।
  • देश के अस्पतालों में 11.95 लाख एन95 मास्क स्टॉक में हैं।
  • 2 घरेलू निर्माता प्रतिदिन 50,000 एन95 मास्क का उत्पादन कर रहे हैं।
  • डीआरडीओ अगले सप्ताह तक प्रति दिन 20,000 एन99 मास्क का निर्माण शुरू कर देगें।
  • देश भर में 3.34 लाख व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) उपलब्ध हैं।
  • नोएडा स्थित एग्वा हेल्थकेयर एक महीने के भीतर 10,000 वेंटिलेटर का निर्माण करेगी।
  • COVID-19 के संक्रणण से निपटने लिए पुणे स्थित स्टार्टअप ने निगेटिव आयन जेनरेटर-साइटेक एरोंन का विकास किया।
  • तथ्य: गर्म पानी के भाप से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव का कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।
  • सरकार बैंकों को 2%  ब्याज की माफी का लाभ और 31 मई तक किसानों को 3% पीआरआई देगी।
  • पीएलआई और ग्रामीण पीएलआई के प्रीमियम भुगतान की अवधि 30 अप्रैल 2020 तक बढ़ाई गई।
  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय : प्रतिरक्षण शक्ति की कमी के कारण बुजुर्गों के लिए COVID-19 का संक्रमण बेहद खतरनाक है।
  • COVID-19 मामलों की पुष्टि वाले क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों के कीटाणुशोधन हेतु स्वास्थ्य मंत्रालय का दिशा-निर्देश जारी।
  • राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए) ने अपने स्थानीय संग्रहों का वर्चुअल टूर शुरु किया।
  • तथ्य : सरकार  द्वारा लॉकडाउन की अवधि 21 दिनों से ज्यादा बढ़ाए जाने का दावा पूरी तरह से आधारहीन है।
  • दवा मूल्य नियंत्रण व्यवस्था के तहत 1 अप्रैल 2020 से चिकित्सा उपकरणों के सभी 24 वर्गों को विनियमित किया गया।
  • आईसीएमआर प्रयोगशालाओं की क्षमता का अब तक 38% उपयोग, आईसीएमआर के नेटवर्क में अब 126  जाँच लैब हैं।
  • प्रवासी श्रमिकों की मंडली के स्वास्थ्य की देखभाल का हरसंभव प्रयास।
  • कक्षा I-VIII के सभी छात्रों को सीबीएसई अगली कक्षा में पदोन्नत करेगी।
  • स्कूल-आधारित मूल्यांकन के आधार पर 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों को पदोन्नत किया जाएगा।
  • राहत शिविरों में प्रवासियों को  प्रशिक्षित परामर्शदाता और सामुदायिक नेता से मनोवैज्ञानिक-सामाजिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • तथ्य: COVID-19 मच्छर के काटने से नहीं फैलता है।
  • साभार: भारत सरकार के CoVid19 Portal से

Leave a Reply

Web Design BangladeshBangladesh Online Market