Crime

घिनौना अपराध: कब्र से शव निकाल कर युवक ने किया रेप, हुआ गिरफ्तार

अंकित तिवारी

26 मई 2020, धीमाजी, असम।

अपराध का ऐसा मामला सामने आया है, जो हैरान करने वाला है। पुलिस ने असम के धीमाजी जिले में 51 वर्षीय एक शख्स को 14 साल की नाबालिग का शव कब्र से निकाल कर उससे सेक्स की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया है।

खबरों के मुताबिक उस लड़की की मौत संदेहास्पद स्थिति में हुई थी, जिसके बाद उसके परिवार वालों ने उसे दफना दिया था।

वहीँ बीते 18 मई को गांव वालों ने आरोपी अकान साइक्या को ऐसा करते हुए पकड़ा था।

इस मामले में धीमाजी के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी) धनंजय घनावत ने कहा, “लड़की की मौत 17 मई को संदेहास्पद परिस्थित में हुई और उसके बाद उसी रात को उसके परिवार वालों ने शव को दफना दिया था, जो गांव के करीब ही था। कुछ गांव वाले भी उस वक्त मौजूद थे।”

18 मई की दोपहर को कुछ मछुआरों ने नोटिस किया कि आरोपी शव से रेप की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने देखा आरोपी ने शव को मिट्टी खोद कर कब्र से निकाल लिया था। यह देखने के बाद उन्होंने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

इस मामले में घनावत ने कहा, “आरोपी मानसिक तौर पर विक्षिप्त तो नहीं है लेकिन मनोरोगी है। वह हिस्ट्री शीटर भी है।”

उन्होंने बताया आरोपी शख्स ने दो बार शादी की थी।

साल 2018 में उसकी एक पत्नी ने उसके ऊपर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। उसे सजा हुई थी। वह धीमाजी जेल में सजा काट रहा था।

उसके बाद कोविड-19 महामारी के चलते जेल में कैदियों को कम करने के आदेश आए।

वहीँ मार्च के आखिर में उसे छोड़ा गया था।

इस मामले में पुलिस ने बताया लड़की के शव को दोबारा क्रब से निकाला जिसे लोगों ने फिर से दफना दिया था और उसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उसकी रिपोर्ट का अभी इंतजार जारी है।

एसपी ने कहा कि आरोपी शख्स ने गुनाह कबूल कर लिया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Web Design BangladeshBangladesh Online Market