CrimeCrime Against Women

विदेशी युवकों ने दिल्‍ली में किया झारखंड की युवती से सामूहिक बलात्कार

नई दिल्ली, 29 सितंबर 2015।

देश की राजधानी दिल्‍ली में एक बार फिर दरिंदगी की इंतंहा गई। इस बार तीन विदेशी युवकों ने झारखंड की एक युवती से सामूहिक बलात्कार किया। 26 साल की पीडिता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीनों आरोपी युवक नाइजीरिया मूल के हैं।

 

बताया जा रहा है कि झारखंड की लड़की के साथ तीनों नाइजीरियाई लड़कों की दोस्‍ती थी। वे पहले भी साथ में कई बार दिल्‍ली घूमने-फिरने जा चुके थे। इस बार तीनों नाइजीरियाई युवकों ने युवती को घूमने जाने के बहाने बुलाया। इसके बाद उससे बलात्कार किया।

 

पीड़िता दिल्ली में किसी परिचित के साथ रहती है। बलात्कार की शिकार युवती ने परिचित को घटना के बारे में बताया। वे पीड़िता को पुलिस थाने ले गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक तीनों आरोपियों में से किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

 

नई दिल्ली स्थित सऊदी अरब के दूतावास का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि ताजा मामले ने दिल्ली पुलिस के और मुश्किल खड़ी कर दी है।

Courtesy: Attack News, Ujjain

Leave a Reply

Web Design BangladeshBangladesh Online Market