Vivek Agrawal Books

Books: अंडरवर्ल्ड दाने : मुंबई माफिया के अनसुने किस्से

अंडरवर्ल्ड दाने : मुंबई माफिया के अनसुने किस्से
लेखक – विवेक अग्रवाल
पृष्ठ – 176 / अध्याय – 100

मुंबई माफिया के अनसुने – अनदेखे पहलुओं पर रोशनी डालती किताब।

इस किताब में अंडरवर्ल्ड और इसके खूंखार सरमायादारों के ऐसे रहस्यमई किस्से हैं, जिन्हें पढ़ कर आप दांतों तले अंगुली दबा लेंगे। जो आपके चेहरों पर एक अदद मुस्कुराहट भी लाने में सफल होंगे।

इस खतरनाक खूनी खेल और खिलाड़ियों की ऐसी कहानियां हैं, जो पढ़ कर आप सोच में पड़ जाएंगे कि इसे सच मानें या झूठ।

हैरतअंगेज किस्सों से सजी पुस्तक अंडरवर्ल्ड दाने की लेखन शैली भले ही मनोरंजक मसालेदार सहज एवं जनप्रिय साहित्य की श्रेणी में आती है लेकिन मुंबई के गिरोहों और गिरोहबाजों का जीवंत तथा प्रामाणिक दस्तावेज है।

लल्लू जोगी, बखिया बंधुओं, हाजी मस्तान, करीम लाला, दाऊद इब्राहिम, अरुण गवली, मन्या सुर्वे, सुभाष ठाकुर, पापामणि, बल्लू बादशाह, जिनाबाई खबरी, रहीम लंबू, माया डोलस, जैसे हजारों किरदार अंधियाले संसार में हैं, जिनकी जिंदगी के अनसुने तथ्य और कथ्य इस किताब में समाहित हैं।

अंडरवर्ल्ड दाने में मुंबई के खूनी संसार और इसके खूंखार सरमायादारों के ऐसे रहस्यमई किस्सें हैं, जिन्हें पढ़ कर आप दांतों तले अंगुली दबा लेंगे।

अंडरवर्ल्ड दाने में दहशतगर्द दुनिया के ऐसे किस्से भी हैं, जो आपके चेहरों पर एक अदद मुस्कुराहट भी लाने में सफल होंगे।

अंडरवर्ल्ड दाने में इस खतरनाक खूनी खेल और खिलाड़ियों की ऐसी कहानियां हैं, जो पढ़ कर आप सोच में पड़ जाएंगे कि इसे सच मानें या झूठ। इन छोटी-छोटी कथाओं की बुनावट किस्सों जैसी है।

इन्हें पढ़ते समय आपको अपराध जगत का इतिहास रोचक शैली में मिलेगा। लोगों के स्मृतिकोष कुरेद-कुरेद कर कुछ किस्से निकाले हैं, कुछ दस्तावेजों से पाए हैं, कुछ पत्रकारिता के दौरान समाचार संकलन में हासिल हुए हैं, वे सभी जस के तस रख दिए हैं।

कुल 100 किस्से हैं।

द इंडिया इंक से प्रकाशित।

Leave a Reply

Web Design BangladeshBangladesh Online Market