ArticlesLitreture

आपके घरों में अकूत संपदा है, थोड़ा गरीबों को दीजिए – कोरोना के संकट में ईश्वर से प्रार्थना!

हे भगवान, जब-जब पृथ्वी पर विकट संकट आया है, तब-तब आपने अवतार धारण किया। वर्तमान में कोरोना महामारी से मानवता त्रस्त है। इस कलियुग में पृथ्वी पर आपका मनुष्य रूप में अवतरित होता निरापद नहीं है, चूँकि मानव सदियों से आपकी खोज किए जा रहा है।

मंदिरों में विराजमान आपके सभी प्रतिमा स्वरूप देव-देवियो के ट्रस्टी / पुरोहितों को सद्बुद्धि देने की कृपा करें ताकि उनके खजानों में सुरक्षित अकूत धन से तनिक राशि कोरोना महामारी से त्रस्त गरीब और ख़ासकर विस्थापित मानवता के कल्याणार्थ काम आ सके!

Top Ten मंदिरों की सूची

  1. पद्मनाभस्वामी, त्रिवेंद्रम: भारत ही नहीं बल्कि विश्व के सबसे अमीर मंदिरों में से एक है। अनुमान है कि यहां 1 खरब डॉलर मूल्य की संपत्ति है।
  2. वेंकटेश्वर मंदिर, तिरुपति: ताज़ा अनुमान के अनुसार तिरुमला मंदिर में स्वर्ण भंडार और 52 टन सोने के गहने 37,000 करोड़ रुपये मूल्य के हैं।
  3. साईबाबा का मंदिर, शिर्डी: खजाने में कुल 379 किलो सोना और 403.75 करोड़ की नगदी है।
  4. वैष्णोदेवी मंदिर, जम्मू: मंदिर में करीब 500 करोड़ रुपए हैं।
  5. सिद्धि विनायक, मुंबई: 100 करोड़ से अधिक की वार्षिक आय, 125 करोड़ रुपे की सावधि जमा है।
  6. मीनाक्षी मंदिर, मदुरै: कुल धन करीब 60 करोड़ रूपए बताया जाता है।
  7. जगन्नाथ मंदिर, पुरी: ख़जाने में कुल राशि करीब 250 करोड़ है। स्वर्ण भंडार का अनुमान नहीं है।
  8. काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी: 208 किलो के आभूषण और करीब 150 करोड़ बैंक राशि।
  9. सबरीमाला मंदिर, पेरियार: साल 2013 में दान राशि 203 करोड़ रुपए थी।
  10. सोमनाथ मंदिर, गुजरात: 109 किलो सोना के साथ नकदी का अनुमान नहीं।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक भारत में कुल 27 लाख बड़ी-छोटे मंदिर हैं। देश के चार सबसे बड़े मंदिरों के खजानों में करीब 30 हजार टन सोना रखा है।

विशेष टिप्पणी:

हमारे राष्ट्र के संदर्भ में हिंदू मंदिरों के अतिरिक्त अन्य धर्मस्थलों यथा मस्ज़िद, बौद्ध विहार, जैन मंदिर, गुरुद्वारा, चर्च व पारसियों के अग्नि-मंदिरों के खज़ानों में श्रृद्धालुओं द्वारा दान की चल संपत्ति है या नहीं, इसकी पक्की जानकारी नहीं है, इसलिए उसका जिक्र यहाँ नहीं है। जय हिंद!

From FB Wall of Rishikesh Rajoria, April 9 at 8:08 PM (Originaly posted by Mr. Hari Ram Meena, April 9 at 6:35 PM)

#CoronaVirus #CoVid-19 # Rishikesh_Rajoria #India_Crime #Tabligi_Jamat #Muslim #Hindu #Islam #Temple #Money #Gold #Donation #Poor

लेख में प्रकट विचार लेखक के हैं। इससे इंडिया क्राईम के संपादक या प्रबंधन का सहमत होना आवश्यक नहीं है – संपादक

Leave a Reply

Web Design BangladeshBangladesh Online Market