Crime

कोतवाली मांधाता के खानसामे अशोक शर्मा का आकस्मिक निधन, सहायता से इंस्पेक्टर मांधाता ने झाड़ा पल्ला

अंकित तिवारी

प्रतापगढ़, 28 मई 2020

कोतवाली मांधाता की मेस में भोजन बनाने वाले अशोक शर्मा का कल रात निधन हो गया। अशोक कुमार शर्मा मांधाता ब्लॉक के सराय सुजान का निवासी है।

इस समय कोविड-19 कोरोना कि इस महामारी में अशोक शर्मा का लड़का राजकुमार शर्मा अपने पूरे परिवार सहित पंजाब में फंसा हुआ है।

यहां पर अशोक कुमार शर्मा ने अकस्मात दम तोड़ दिया।

जब राजकुमार शर्मा ने इंस्पेक्टर मांधाता को यह बात संज्ञान में दी, तो इंस्पेक्टर मांधाता ने कहा कि हम लोग इसमें कोई सहायता नहीं कर सकते।

इस निराशा भरी बात सुन कर अशोक कुमार शर्मा का पूरा परिवार विलाप करने लगा।

इस संकट की घड़ी में सरकार भी पल्ला झाड़ रही है।

अशोक कुमार शर्मा का लड़का राजकुमार शर्मा दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो रहा है।

सोचनीय बात यह है जब संकट की घड़ी में विभाग ही साथ नहीं देगा, जिस विभाग व्यक्ति काम करता है, तो दूसरों पर क्या भरोसा किया जाएगा।

इसमें तो साफ-साफ इंस्पेक्टर मांधाता की नाइंसाफी नजर आ रही है।

इस संकट की घड़ी में अशोक कुमार शर्मा के यहां इंस्पेक्टर मांधाता को अपने पूरे विभाग के साथ पहले पहुंचना चाहिए।

राजकुमार शर्मा का कांटेक्ट नंबर 7527854619

Leave a Reply

Web Design BangladeshBangladesh Online Market