Celeb CrimeCrimeDrugsExclusive

Mumbai Cruise Drugs Case: सवालों के चक्रव्यूह में एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े

विवेक अग्रवाल

मुंबई, 31 अक्तूबर 2021

आर्यन खान की गिरफ्तारी और रिहाई का मसला एक तरह से वैश्विक संकट सरीखा लगने लगा। इन 22 दिनों तक देश-दुनिया में मानों किसी को और कोई चिंता ही न थी। कोई और काम ही न था। महज कुछ ग्राम हल्के नशों की बरामदगी का मसला इस कदर गुब्बारे की मानिंद फुला कर धर दिया कि सारा देश इसी की चिंता में लग गया।

जैसा कि हमेशा होता आया है, इस बार भी देश में दो धड़े दिखने लगे, एक आर्यन, शाहरुख, फिल्मोद्योग को गौमूत्र पी-पीकर कोसने में लग गया, उन्हें देशद्रोही और हिंदूद्रोही करार देने में पिल गया। दूसरा धड़ा इस मामले में अनावश्यक तुर्शी दिखाने पर एनसीबी के मुखालिफ खड़ा हो गया। वह मुंदरा पोर्ट पर हजारों किलो हेराईन की बरामदगी में कोई गिरफ्तारियां और छामामारी न होने को लेकर सवाल पूछने लगा। एक धड़ा एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के पक्ष में अभियान चलाने लगा, तो दूसरा धड़ा उनसे तीखे सवाल पूछने लगा।

इन हालात में सवालों का अंबार लग गया। ऐसे सवालों की संख्या दिनों और घंटों के बढ़ते जाने के साथ ही बढ़ती जा रही है। ये सवाल आज भी अनुत्तरित हैं।

क्या है असली मकसद?

  1. क्या इस मामले के पीछे उत्तरप्रदेश चुनाव था?
  2. क्या इसके जरिए फिल्म उद्योग को उत्तरप्रदेश ले जाने की साजिश रची गई?
  3. क्या इसके जरिए एनसीबी गुजरात के मुंदरा बंदरगाह पर 2,988 किलो हेरोईन की ज़ब्ती के मुद्दे से ध्यान हटाने की कोशिश है?
  4. क्या लखीमपुर खीरी केस से ध्यान हटाना मकसद था?
  5. क्या अभिनेता शाहरुख खान से किसी पुराने मामले में बदला भंजाना इस मामले का असली मकसद था?

सवालों का चक्रव्यूह

  1. आर्यन खान और उसके दोस्तों को क्रूज़ पार्टी पर किसने न्यौता दिया? उसे क्यों गिरफ्तार नहीं किया?
  2. क्या आर्यन को जानबूझकर इस मामले में पकड़ाने के मकसद से ही बुलाया था?
  3. क्या भाजपा के कुछ लोगों ने समीर वानखेड़े को नापाक साजिश में फंसा लिया?
  4. क्या आर्यन खान केस में एनसीबी कुछ अधिक ही सक्रियता दिखा रही है?
  5. छापेमारी के दौरान एनसीबी ने बाहरी तत्वों को इतनी छूट क्यों दी?
  6. आर्यन को हाथ पकड़ और खींच कर एनसीबी दफ्तर तक ले जाने की इजाजत गोसावी को किसने दी?
  7. किरण गोसावी को आरोपी के साथ सेल्फी लेने और सोशल मिडीया में डालने की इजाजत किसने दी?
  8. गोसावी ने किस अधिकार से आर्यन की बात अपने टेलिफोन से उसके परिजन या मैनेजर पूजा ददलानी से करवाई? आर्यन ने तब क्या बात की?
  9. क्यों पहले दिन से ही आर्यन के पास नशा होने की बात एनसीबी ने फैलाई या अरेस्ट मेमो में भी इस तरह लिखी कि नशे की बरामदगी उनके पास से ही हुई प्रतीत हो?
  10. क्या वाकई 25 करोड़ रुपयों की कोई मांग हुई है?
  11. क्या प्रभाकर साईल के बयान के मुताबिक गोसावी और मनीष इस कांड के सूत्रधार हैं?
  12. अखिर क्यों एनसीबी के पांच मामलों में एक ही गवाह दिखता है?
  13. क्या महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के सबसे अमीर उम्मीदवार मोहित कान्बोज के रिश्तेदारों को एनसीबी अफसरों ने गिरफ्तार नहीं किया?
  14. उन 27 लोगों की सूची में कौन कौन थे, जो मनीष ने छापामारी के पहले अफसरों को दी थी?
  15. अदालत में पेश करने के पहले वोट्सएप चैट मिडीया में लीक किसने की?
  16. जब मात्रा केवल छह ग्राम चरस थी, जिसे एनडीपीएस कानून के तहत ‘छोटी मात्रा’ माना जाता है और इसके लिए मात्र एक वर्ष की सजा है, तो इतनी हायतौबा एनसीबी ने क्यों और किसके इशारे पर मचाई?
  17. आर्यन की चिकित्सा जांच क्यों नहीं करवाई ताकी पता चलता कि उन्होंने वास्तव में मादक पदार्थ का सेवन किया था?
  18. आर्यन को चिकित्सकीय जांच के लिए ले गए लेकिन ख़ून, पेशाब और हेयर फॉलिकल्स के नमून नहीं लिए। क्यों?
  19. क्या पहले दिन से इरादा सिर्फ हंगमा खड़ा करने और हफ्ताखोरी था?
  20. एक तथ्य यह भी है कि एक पंचनामा रेड के दौरान हाथ से लिखा है, दूसरा पंचनामा टाइप कर प्रिंट निकाल कर तैयार किया है। क्यों?
  21. दो अलग-अलग पंचनामे हैं। एक आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और अन्य का, दूसरा पंचनामा मुनमुन धमेचा और अन्य का। दोनों पंचनामों में किरण गोसावी पंच है। एक पंचनामे में किरण गोसावी ने अपने पते में खुद को ठाणे का निवासी बताया जबकि दूसरे में अपना पता नवी मुंबई लिखा है। क्यों?
  22. पंच को एक सम्मानित नागरिक होना चाहिए, लेकिन गोसावी एक फरार आरोपी है। उसने दो अलग-अलग पते दिखाए हैं, तो यह बेहद गंभीर मामला है। उसके पते की पुष्टि क्या एनसीबी ने पहले की थी?
  23. क्रूज पर सीसीटीवी लगे हैं। एनसीबी ने वहां से सीसीटीवी फुटेज हासिल किए या नहीं? उन्हें भी सामने लाकर स्थितियां साफ करनी चाहिए।
  24. क्या एनसीबी हर केस ऐसे ही हैंडल करती है?
  25. यदि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और उसके नेता नवाब मलिक के तमाम आरोप गलत हैं, तो अभी तक उनके खिलाफ कोई एक्शन एनसीबी क्यों नहीं ले रही है?
  26. आर्यन ख़ान की ज़मानत ख़ारिज करवाने का कारण व्हाट्सएप चैट को बनाया। इन चैट्स से पता चला कि आर्यन ड्रग्स के सिलसिले में कुछ अनजान लोगों के संपर्क में थे। क्या आर्यन की ज़मानत केवल व्हाट्सएप चैट के आधार पर खारिज हुई है जबकि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पीठ ने कहा था कि व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मैसेज का बतौर सबूत कोई महत्व नहीं है। तो निचली अदालत में एनसीबी ने इस चैट को इतना महत्व क्यों दिया?
  27. मुंदरा बंदरगाह से 2,988 किलो हेरोइन जब्त होने के मामले में एनसीबी की तरफ से सन्नाटा क्यों?

#

Aryan Khan, Bail, बॉम्बे हाईकोर्ट, Bombay High Court, आर्यन खान, जमानत, India Crime, इंडिया क्राईम, Shahrukh Khan, शाहरुख खान, Arthor Road Jail, आर्थर रोड, क्रूज ड्रग्स केस, Cruise Drugs Case, पूजा डडलानी, Pooja Dadlani, नवाब मलिक, Navab Malik, देवेंद्र फड़नवीस, Devendra Fadnavis, अमृता फड़नवीस, Amrita Fadnavis, दाऊद इब्राहिम, Dawood Ibrahim, एनसीपी, NCP, बीजेपी, BJP, कांग्रेस, Congress, शिवसेना, Shivsena, गवाह, Witness, ईडी, ED, डीआरआई, DRI, एनसीबी, NCB, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, Narcotics Control Bureau, समीर वानखेड़े, Sameer Wankhede, जोनल डायरेक्टर, Zonal Director, सैम डीसूजा, Sam D’Souza, एसआईटी, SIT, मुंबई पुलिस, Mumbai Police, सेप्शेल इंवेस्टिगेशन टीम, Special Investigation Team, प्रभाकर साईल, Prabhakar Sail, केपी गोसावी, KP Gosavi, सुनील पाटिल, Sunil Patil, एनसीबी अधिकारी, NCB officer, वीवी सिंह, VV Singh, कैलाश विजयवर्गीय, Kailash Vijayvargiya, बॉलिवुड, Bollywood, सुपर स्टार, Superstar, मनीष भानशाली, Manish Bhanushali, नीरज यादव, Neeraj Yadav, अपहरण, kidnapping, हफ्तवसूली, रंगदारी, फिरौती, ransom, Nawab Malik, मोहित कांबोज, Mohit Kamboj, सेन्विल डिसूजा, Sanville D’Souza, इंम्तियाज खत्री, Imtiaz Khatri,

#

Leave a Reply

Web Design BangladeshBangladesh Online Market