Crime

पालघर मॉब लिचिंग: किसने क्या कहा

इंडिया क्राईम वेब टीम

मुंबई, 21 अप्रैल 2020

कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन में महाराष्ट्र के पालघर जिले में दो साधुओं समेत तीन लोगों की भीड़ की पिटाई में हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण है।

देश की तमाम शख्शियतें यह देख कर हैरान हैं। स्तब्ध चिंतकों, सितारों और नेताओँ के बयानों का सिलसिला जारी है।

किसने क्या कहा, यहां पढ़ें –

सोमवार को गृह अमित शाह का फोन आया था। उन्हें बता दिया है कि इसमें सांप्रदायिक जैसा कुछ भी नहीं है। उन लोगों पर कार्रवाई होगी, जो पालघर भीड़ हत्याकांड को सांप्रदायिक रंग दे रहे हैं। यह तथ्यात्मक रूप से गलत है। मेरी सरकार निश्चित रूप से षड्यंत्रकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इस जघन्य और शर्मनाक कृत्य के किसी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। कानून उन्हें सख्त से सख्त सजा देगा। – उद्धव ठाकरे, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र

हमलावर और पालघर भीड़ हत्या में मारे गए लोग अलग-अलग धर्मों के नहीं थे। पुलिस ने पालघर में सूरत जा रहे तीन लोगों की हत्या में शामिल 101 लोगों को हिरासत में लिया है। मैंने इन हत्याओं की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मैंने महाराष्ट्र पुलिस और साइबर क्राइम को आदेश दिया है कि समाज या सोशल मीडिया में सांप्रदायिक नफरत को भड़काने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करें। – अनिल देशमुख, गृहमंत्री, महाराष्ट्र

दो साधुओं और उनके ड्राइवर की हत्या के लिए जो लोग भी जिम्मेदार हैं, उन्हें किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। सभ्य समाज में बर्बर और जघन्य अपराध के लिए सहिष्णुता नहीं होनी चाहिए। – जावेद अख्तर, फिल्म गीतकार

पालघर में हुई हिंसा की कड़ी निंदा करता हूं, जिसमें 3 लोगों की जान चली गई। हमारे समाज में भीड़ तंत्र का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर तेजी से न्याय किया जाए। – फरहान अख्तर, बॉलिवुड अभिनेता-निर्देशक  

पालघर में मॉब लिंचिंग में मारे गए 3 साधुओं की हत्या से बेहद दुखी और डरा हुआ हूं। अंत तक यह वीडियो नहीं देख सकता हूं। ये क्या हो रहा है? क्यों हो रहा है? मानवता के लिए जघन्य अपराध है ये। – अनुपम खेर, अभिनेता

इसमें अब हिंदू-मुस्लिम का ऐंगल मत ढूंढिए। रिपोर्ट को पढ़िए, लगभग 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मैं उनकी निंदा करता हूं, जो इस भीड़ में शामिल थे लेकिन इससे भी ज्यादा मैं उस महौल की निंदा करता हूं, जो हमारे देश में बनाया है, जिसका सीधा नतीजा यह घटना है। – अनुराग कश्यप, निर्देशक

पालघर लिंचिंग के बाद भी अगर हम ये मान रहे हैं कि हम लोगों में इंसानियत बाकी है तो माफ कीजिए, मैं आपकी इस बात से इत्तेफाक नहीं रखता। इस देश को आप लोगों ने नफरत से जला दिया है, पर घरबराइये नहीं, हम आपसे लड़ते रहेंगे, देश को बचाने के लिए। – जीशान अय्यूब, अभिनेता

पालघर, बेहद निंदनीय। एक समाज के तौर पर हमारा शर्मनाक प्रतिबिंब। शायद यही समय है रिफ्लेक्शन का। जब आप सांस्कृतिक हिंसा को बढ़ावा देते हैं और सड़कों पर भीड़ के न्याय को सामान्य समझते हैं, तो एक दिन वह आपके घर भी आ जाता है। यह हमारे समाज में एक बीमारी है जिसे पनपने और विकराल रूप अख्तियार करने दिया है। – स्वरा भास्कर, अभिनेत्री

साधुओं की हत्या महाराष्ट्र सरकार के माथे पर कलंक, कड़ी सजा मिले। – कुमार विश्वास, कवि, राजनेता

यह हत्या मा‌र्क्सवादी गुंडों का काम है। तभी पूरी लेफ्ट ब्रिगेड चुप है। – संबित पात्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाजपा

राज्य में राकांपा शासित गृह मंत्रालय में गुंडाराज चल रहा है। – अंजली दमानिया, सामाजिक कार्यकर्ता

पालघर, महाराष्ट्र में हुई जूना अखाड़ा के सन्तों स्वामी कल्पवृक्ष गिरि जी, स्वामी सुशील गिरि जी व उनके ड्राइवर नीलेश तेलगड़े जी की हत्या के सम्बन्ध में कल शाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे जी से बात की और घटना के जिम्मेदार तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हेतु आग्रह किया। – योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तरप्रदेश

पालघर में हुई मॉब लिंचिंग की घटना दिल दहला देने वाली है। हमारे राष्‍ट्र निर्माण में साधूओं का एक बहुत बड़ा हाथ है। कंगना रनौट इस अमानवीय घटना की कड़ी निंदा करती है जिसमें पालघर में साधुओं की हत्‍या हुई। सिर्फ कमजोर ही बुजुर्गों पर हाथ उठाते हैं। – कंगना रनौट, अभिनेत्री की टीम

हे कृष्ण, हे कृष्ण, हे कृष्ण। मुझे कुछ दिनों से याद आ रहा है कि 22 मई 2016 को डायमंड हार्बर की घटना हुई थी। करीब 17 से 18 लोग पुलिस को साथ लेकर, मुझे गाड़ी से उतारकर रास्ते में पटक-पटक कर मार रहे थे’। उन्होंने आगे लिखा, ‘गाड़ी में भी तोड-फोड़ की। दो ब्रेन हेमरेज झेलने पड़े। बस मैं मर नहीं थीं। रैली ड्राइवर हूं, निकल कर आ गई। – रूपा गांगुली, अभिनेत्री, भाजपा नेता

सबसे आगे जाहिल जमाती ही क्यों… – बबीता फोगाट, महिला पहलवान

Leave a Reply

Web Design BangladeshBangladesh Online Market