ExclusiveGambling

Political Satta: गुजरात – हिमाचल चुनाव पर पंटरों के लिए सट्टा बंद, भाजपा की 135 सीटों का अनुमान लगा रहा सट्टाबाजार

विवेक अग्रवाल

विवेक अग्रवाल

मुंबई, 6 दिसंबर 2022

गुजरात विधानसभा चुनावों में दूसरे दौर के मतदान 5 दिसंबर को होने के बाद मुंबई के सट्टाबाजार में खासा परिवतन देखा जा रहा है। अब फैंसी सौदे याने सीटों के भाव बंद हो गए हैं। अब पंटरों के लिए बुकियों ने सौदे लेना-देना बंद कर दिए हैं। भाव भी 6 दिसंबर 2022 की सुबह ही खुले हैं।

भाजपा के लिए 135 सीट जीत पर बुकी ही भाव लगा रहे हैं।

कॉंग्रेस को 30 सीट और आप पार्टी की 8 सीट मिलने की संभावना जताई जा रही है।

सभी दलों के लिए एक पर एक का भाव याने इवन मनी का ही भाव चल रहा है।

कुछ बुकियों का यह भी मानना है कि भाजपा को 125 से अधिक नहीं आएंगी और जिन्होंने 135 के भाव पर सट्टे लगाएं हैं, उन्हें खासा नुकसान होने की संभावना है। एक बुकि के मुताबिक पश्चिम बंगाल चुनावों के दौरान भाजपा के लिए 145 सीटों पर जीत बुकियों ने दिखाई थी जबकी 80 के आसपास ही मिल पाई थीं। उत्तरप्रदेश चुनावों में समाजवादी पार्टी की 140 सीटों पर जीत दिखाई जा रही जबकी 100 के आसपास ही आई थीं। इन उदाहरणो से साफ है कि बुकियों के अनुमान कई बार काफी गलत भी साबित होते हैं।

हिमाचल में कांटे की टक्कर होने के कारण वहां के लिए बुकियों ने पंटरों के भाव और सौदे बंद कर दिए हैं।

दिल्ली नगरनिगम याने एमसीडी में भी आप पार्टी की स्थिति बेहतर होने के कारण मुंबई का सट्टाबाजार खामोश हो गया है। बुकियों ने पंटरों के लिए भाव बंद कर दिए हैं।

– समाप्त –

Leave a Reply

Web Design BangladeshBangladesh Online Market