CrimePolitical CrimeScams

Bank Scam: बैंक फ्रॉड केस में बीजेपी नेता मोहित कंबोज के आवास पर सीबीआई छापा, ईडी जांच जारी

इंडिया क्राईम

मुंबई, 17 जून 2020।

बैंक फ्रॉड केस में भाजपा नेता मोहित कंबोज के आवास पर सीबीआई ने छापामारी की। उसके अलावा उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच भी जारी है।

बैंक से धोखाधड़ी

  • 67 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी का मामला है, जिसमें सीबीआई ने मुंबई में 5 ठिकानों पर छापेमारी की।
  • सीबीआई ने बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत के आधार पर सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है।
  • बैंक ने एवियन ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड, (अब मेसर्स बाग्ला ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड) के खिलाफ जांच के आरोप लगाए हैं।

भाजपा महासचिव मोहित कंबोज के आवास पर छापा

  • सीबीआई ने जिन ठिकानों पर छापा मारा है, उनमें से एक भारतीय जनता पार्टी के महासचिव मोहित कंबोज का आवास भी है।
  • मोहित कंबोज भाजपा की मुंबई इकाई के महासचिव हैं, जिनके खिलाफ सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा जांच कर रही है।
  • कंबोज 2016 से 19 के बीच भाजपा युवा शाखा, मुंबई के अध्यक्ष भी थे।
  • अगस्त 2019 में उन्हें मुंबई भाजपा का महासचिव नियुक्त किया था।

बैंक ऑफ इंडिया को 57.26 करोड़ रुपये का चूना

  • इस शिकायत के मुताबिक कंपनी प्रबंध निदेशक भाजपा नेता मोहित कंबोज, केबीजे होटल्स गोवा प्राइवेट लिमिटेड, जितेंद्र गुलशन कपूर, सिद्धांत बागला, इरतेश मिश्रा और अज्ञात अधिकारियों के नाम हैं।
  • इन लोगों पर बैंक ऑफ इंडिया को 57.26 करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है।
  • जांच एजंसी के मुताबिक 2013 से 2018 के दौरान, एवियन ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड, इसके प्रबंध निदेशक मोहित कंबोज और कुछ अन्य लोगों ने मिल कर बैंक के कतिपय अज्ञात अधिकारियों से मिल कर कथित रूप से साजिश रची। इससे बैंक ऑफ इंडिया को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।
  • कंपनी को विदेशी बिल बातचीत की सीमा और निर्यात पैकेजिंग क्रेडिट सीमा को मंजूरी दी गई थी.

67 करोड़ घोटाले में कंबोज के खिलाफ ईडी की जांच

  • दो राष्ट्रीयकृत बैंकों से करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बनारस के भारतीय जनता पार्टी के नेता मोहित कम्बोज के खिलाफ जांच शुरू की। भाजपा नेता और सात अन्य के खिलाफ बैंक ऑफ इंडिया से 67 करोड़ रुपये के घपले का आरोप है।
  • सीबीआई ने मोहित कम्बोज समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मुंबई के पांच ठिकानों पर छापे मारे थे।
  • सीबीआई ने प्राथमिकी में अव्यान ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड और केबीजे होटल्स गोवा प्राइवेट लिमिटेड के नाम भी दर्ज किए थे।
  • सीबीआई में दायर शिकायत में बैंक ने कहा है कि मोहित कंबोज हाथ से बने सोने के आभूषणों के निर्माण और दुबई, सिंगापुर, हांगकांग तथा अन्य देशों में निर्यात में लगी अव्यान ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड में गारंटर और प्रबंध निदेशक थे।

मोहित कंबोज ने माना रकम ली

  • भाजयुमो की मुंबई इकाई के अध्यक्ष कंबोज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कंपनी ने बैंक के साथ 2018 में एकमुश्त अदायगी का करार था। उसके तहत बैंक को 30 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।

सीबीआई का कहना है

  • सीबीआई प्रवक्ता के मुताबिक एजंसी ने मोहित कम्बोज, जितेन्द्र गुलशन कपूर, नरेश मदनजी कपूर (दिवंगत), सिद्धांत बागला और इर्तेश मिश्रा के अलावा पूर्ववर्ती अव्यान ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड और केबीजे होटल्स गोवा प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निरोधक कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया।
  • इस साजिश में निजी कंपनी को बैंक से 60 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली थी।
  • आरोप है कि मंजूरी का लाभ उठा कर कंपनी ने धनराशि निकाली और दावे के समर्थन में जाली और मनगढ़ंत दस्तावेज पेश किए।
  • 2013 में लोन व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए स्वीकृत हुआ था, जिसका अभियुक्तों और संस्थाओं ने दुरुपयोग किया था।
  • इस साजिश के कारण बैंक ऑफ इंडिया को 57.26 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ।
  • अभियुक्तों के आवासीय और आधिकारिक परिसरों की तलाशी ली गई, जिसमें एक प्राइवेट कंपनी भी है।
  • छापामारी में संपत्ति, लोन, विभिन्न बैंक खातों और लॉकर चाबियों समेत संदिग्ध दस्तावेजों की बरामदगी हुई।

कौन है मोहित कांबोज

  • भाजपा नेता मोहित कंबोज का मूल निवास सिगरा थाना क्षेत्र के गांधीनगर कॉलोनी में है।
  • अरबों रूपयों की संपत्ति के मालिक मोहित कम्बोज महज इंटर पास हैं।
  • उनके बारे में बताया जाता है कि गोल्ड एंड ज्वेलरी डिजाइन का डिप्लोमा कर चुके हैं।
  • मोहित कंबोज 2002 में मुंबई आए थे।
  • 2005 में मुंबई में उनोहंने अपनी ज्वेलरी कंपनी शुरू की बताई जाती है।
  • 2014 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुंबई की मालाड विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था।
  • मोहित ने चुनाव शपथ पत्र में अपनी संपत्ति 353 करोड़ से अधिक बताई थी।
  • करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाने और अमित शाह जैसे कद्दावर नेता की रैली करवाने के बावजूद मोहित कंबोज चुनाव हार गए।
  • 2011 में वे वाराणसी और लखनऊ में कांग्रेस में शामिल हुए था। यहां राजनीति में न्हें खास कामयाबी नहीं मिली।
  • मोहित का मुख्य कारोबार रियल स्टेट और ज्वेलरी का बताया जाता है।
  • बॉलीवुड, क्रिकेट लीग, इन्फ्रास्ट्रक्चर, होटल और रिसोर्ट आदि क्षेत्रों में भी निवेश करने की जानकारी मिलती है।
  • मोहित कंबोज की कंपनी केबीजे ग्रुप देश के अलग-अलग स्थानों पर कारोबार में लगी बताते हैं।

15 जुलाई 2020 तक अद्यतन

XXXX
Scam, Bank Of India, Bank Fraud, बैंक फ्रॉड, बीजेपी, BJP, नेता, Leader, मोहित कंबोज, Mohit Camboj, सीबीआई, CBI, ED, छापा, Raid, ईडी, Investigation, जांच, Aryan Khan, India Crime, इंडिया क्राईम, Shahrukh Khan, शाहरुख खान, क्रूज ड्रग्स केस, Cruise Drugs Case,

Leave a Reply

Web Design BangladeshBangladesh Online Market