India Crime
CrimeData CenterWanted

दिल्ली के 12 मोस्ट वांडेट अपराधी

इंडिया क्राईम वेब टीम

दिल्ली, 11 मई 2021

दिल्ली पुलिस ने 12 मोस्ट वांडेट अपराधियों की सूची कुछ समय पहले जारी की।

ये अपराधी काफी समय से भूमिगत हैं। इनके खिलाफ अब पुलिस अभियान चला रही है।

इन गुंडों और अपराधियों की तफसील पेश है।

1. नरेंदर उर्फ रवि गंगवाल: मकोका के तहत अंबेडकरनगर पुलिस स्टेशन में वांछित है। मदनगीर निवासी है। 50 हजार रुपये का इनाम है। उसका बड़ा गैंग है। दिल्ली में कई जघन्य अपराधों में शामिल रहा है।

2. रामबीर शौकीन: दिल्ली के पूर्व विधायक नांगलोई निवासी है। वह गैंगस्टर गिरोह सरगना नीरज बवाना का मामा है। 2015 में शौकीन की बवाना स्थित घर से एके-47 बरामद हुई थी। 2018 में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से वह उत्तर प्रदेश की पुलिस हिरासत से फरार हो गया। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम है।

3. राशिद उर्फ केबलवाला: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के चौहान बांगर इलाके में रहने वाले पुलिस स्टेशन वेलकम में उसके खिलाफ हत्या सहित कई केस दर्ज हैं और उस पर भी 50 हजार रुपये का इनाम है।

4. कपिल सांगवान उर्फ नंदू: हत्या और आर्म्स एक्ट सहित कई मामलों में वांछित है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम है। नजफगढ़ और करीबी इलाके से गैंग संचालित करता है।

5. ज्योति सांगवान: कपिल सांगवान का भाई है। द्वारका नार्थ पुलिस स्टेशन में हत्या समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

6. कासिम उर्फ राजू बचैन: उत्तरपूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी निवासी है। हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। 50 हजार रुपये का इनाम है।

7. हाशिम उर्फ बाबा: मुस्तफाबाद निवासी है। हत्या, हत्या की कोशिश समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक लाख रुपये का इनाम है।

8. विकास लंगपुरिया: झज्जर, हरियाणा का मूल निवासी है। दिल्ली के नजफगढ़ में उसके खिलाफ मकोका सहित कई मामले दर्ज हैं। एक लाख रुपये का इनाम है।

9. विजय सिंह उर्फ विजय पहलवान:  दिल्ली के किशनगढ़ का निवासी है। उसके खिलाफ हत्या मेत कई मामलों में वसंत कुंज थाना में मामले दर्ज है। एक लाख रुपये का इनाम है।

10. अब्दुल नासिर: जाफराबाद का कुख्यात अपराधी है। मकोका समेत कई मामलों में दिल्ली पुलिस का वांछित अपराधी है।

11. समीर उर्फ छोटू: जाफराबाद निवासी है। सीलमपुर पुलिस थाने में हत्या समेत आपराधिक मामलों में वांछित है। एक लाख रुपये का इनाम है।

12. रोहित चौधरी: आयानगर, दिल्ली का निवासी है। साकेत पुलिस स्टेशन में हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं। एक लाख रुपये का इनाम है।

दो खतरनाक अपराधी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने खतरनाक अपराधी जितेंदर मान उर्फ गोगी को साथियों समेत गिरफ्तार किया है। जितेंदर पर 6.5 लाख रुपये का इनाम था।

आठ जुलाई 2019 को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संदीप ढिल्लन को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से गिरफ्तार किया, जो 2018 में दिल्ली के एक अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

Leave a Reply

Web Design BangladeshBangladesh Online Market