ExclusiveGambling

Monsoon Satta: मुंबई मानसून का सट्टा बंद, सटोरियों को हजारों करोड़ का नुकसान

विवेक अग्रवाल

मुंबई, 30 मई 2022।

बड़े ही आश्चर्यजनक तरीके से इस साल से बुकियों ने मुंबई मानसून पर सट्टा लगाना बंद कर दिया है। इसका कोई कारण सट्टाबाजार नहीं दे रहा लेकिन पता चला है कि बुकियों की रुचि इस खेल में खत्म हो चली है।

एक बुकी के मुताबिक बटन का काम या इंटरनेट पर सट्टा शुरू होने के कारण भी मानसून सट्टे में लोगों का रुझान कम हो गया है। फोन पर सौदेबाजी लगभग ना के बराबर हो गई है।

बटन पर काम शुरू होने से जांच एजंसियों का खतरा भी खत्म हो चुका है फ्रेंचाइजी मॉडल पर अपने अपने वेबसाइट और एप्लीकेशन छोटे बुकियों को दिए जा रहे हैं, जिससे बटन पर ही बड़ेपैमाने पर कामकाज चल रहा है।

वलण

सट्टाबाजार में आमतौर पर हर सोमवार को वलण होते रहे हैं। क्रिकेट जैसे खेल में अगले दिन भी वलण किए जाते रहे हैं। मानसून के सट्टे में भी हर सोमवार को ही वलण होता था। महीने के हिसाब से लगने वाले सट्टे में महीना पूरा होने पर वलण होता रहा है।

हर साल लगभग 75 से 90 हजार करोड़ रुपए का कारोबार चार महीनों में करने वाला यह सट्टा अब बाजार में खत्म हो चुका है।

पिछले दो दशकों से चल रहे मानसून सट्टे पर पानी फिर गया है। यह दोबारा शुरू होगा या नहीं, इस बारे में सट्टाबाजार में असमंजस की स्थिति दिखाई दे रही है।

****

Leave a Reply

Web Design BangladeshBangladesh Online Market