ExclusiveSatta

कर्नाटक में सत्ता पर सट्टा: बुकि बना रहे हैं कॉंग्रेस की सरकार

विवेक अग्रवाल

मुंबई, 12 मई 2023

मुंबई का सट्टाबाजार कर्नाटक चुनाव को लेकर खासा गरम हो चला है। एक तरफ बुकियों का मानना है कि इंका ही सरकार बनाने जा रही है लेकिन अंदरूनी खबर यह भी बताई जा रही है कि भाजपा की स्थिति भी काफी मजबूत है।

एक बुकि के मुताबिक तकरीबन 95 सीटें भाजपा को मिल गईं, तो जेडीएस के सहयोग से सरकार बना लेगी। इसके आसार कम ही हैं कि भाजपा सरकार बनाएगी क्योंकि भावों के हिसाब से तो सटोरियों की हॉट फेवरेट इंका ही है, जो मेजोरिटी के साथ सरकार बनाने जा रही है।

कुल 224 सीट पर घमासान मचा हुआ है। इंका की स्थिति मजबूत होते हुए भी उलटफेर की संभावना से सटोरिए इंकार नहीं कर रहे हैं।

सट्टाबाजार में सीटों पर भाव

इंका की सीटों के भाव

सीट > भाव

95 > 25 पैसे

100 > 55 पै

105 > 70 पै

113 सीट > 1.20 मेजोरीटी –

भाजपा की सीटों के भाव

सीट > भाव

70 > 40 पै

75 > 75 पै

80 > 1 रु

85 > 1.50 रु

जेडीएस की सीटों के भाव

सीट > भाव

15 > 30 पै

20 > 1 रु

25 > 1.80 रु

30 > 5 रु

एक्जिट पोल पर नहीं भरोसा

बुकियों का कहना है कि एक्जिट पोल तो बहुत ही उलटे-पुलटे आए हैं। किसी एक्जिट पोल में कहा कि किसी को बहुमत नहीं मिलेगा, तो किसी ने कहा है कि इंका को बहुमत मिलेगा।

सट्टाबाजार के महारथी कह रहे हैं कि 12 मई 2023 की रात में भाव बंद हो जाएंगे। कर्नाटक चुनाव पर ही कुल मिला कर 30 से 35 हजार करोड़ के टर्नओवर का अनुमान लगाया जा रहा है।

भाजपा का नुकसान

जगदीश शेट्टार कर्नाटक में दो बार मुख्यमंत्री रहे हैं लेकिन इस बार इन्हें टिकट नहीं दिया है।बुकियों का कहना है कि वे इस बार का चुनाव इंका से लड़ रहे हैं। इसके कारण भाजपा को कम से कम 15 सीटों का नुकसान होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री कौन?

इंका जीतती है तो सीतारमैय्या और शिवकुमार के बीच मुख्यमंत्री पद की होड़ रहेगी। भाजपा ने अभी तक मुख्यमंत्री का कोई चेहरा नहीं जाहिर किया है, जो कि चुनाव के परिणाम आने के बाद ही तय होगा।

मतगणना 13 मई 2023 को होना है।

समाप्त–

Leave a Reply

Web Design BangladeshBangladesh Online Market