ExclusiveGambling

Political Satta: गुजरात और हिमाचल प्रदेश पर भी सट्टे का मचा घमासान, दोनों राज्यों में बुकि बना रहे भाजपा की सरकार

विवेक अग्रवाल

मुंबई, 29 अक्तूबर 2022।

गुजरात और हिमाचल प्रदेश पर भी सट्टे का घमासान आज से मच गया है। दोनों राज्यों में बुकियों ने भाजपा की सरकार बनने की संभावना जताई है। कुल सट्टा 80 हजार करोड़ रुपए से अधिक का होने की संभावना है।

गुजरात का रण

गुजरात में कुल विधानसभा सीटें 182 हैं, जिसमें से पिछली बार 99 भाजपा ने जीती थीं, तो 77 कांग्रेस के हिस्से में आई थीं। बाकी अन्य पार्टियों या निर्दलियों के पास गई थीं।

इसके बाद कुल 12 इंका विधायकों ने पाला बदल लिया और वे भाजपा के खेमे में चले गए। इससे भाजपा के पास कुल 111 सीटें हो गईं तो, इंका के पास 65 विधायक ही बचे रह गए।

आज मुंबई के सट्टाबाजार ने भाव खोले हैं, उसके मुताबिक तो बुकियों को लगता है कि भाजपा ही गुजरात में सरकार बनाएगी।

आप के बारे में बुकियों को भरोसा नहीं है कि वह अच्छा प्रदर्शन कर पाएगी। बुकियों का मानना है कि इंका का वोट बैंक आप तोड़ेगी, जिससे अंततः फायदा भाजपा को ही होगा। बुकियों को लग रहा है कि आप पार्टी जितनी तेजी दिखा रही है, अधिक सीट नहीं मिल पाएंगी।

भाजपा की जीत के भाव

सीट – भाव

120 सीट – 25 पैसे

125 सीट – 47 पैसे

130 सीट – 67 पैसे

135 सीट – 1 रुपए

140 सीट – 1.50 रुपए

इंका की जीत के भाव

सीट – भाव

20 सीट – 35 पैसे

21 सीट – 45 पैसे

22 सीट – 90 पैसे

23 सीट – 1.25 रुपए

24 सीट – 1.65 पैसे

आप की जीत के भाव

सीट – भाव

10 सीट – 40 पैसे

11 सीट – 67 पैसे

12 सीट – 1 रुपया

13 सीट – 1.70 रुपया

आकलन में गड़बड़ है क्या?

पिछले 22 सालों से भाजपा गुजरात पर राज कर रह है लेकिन आज तक उसे कभी भी 135 तक सीटें मिली ही नहीं हैं। सवाल यह उठता है कि बुकियों ने इतनी अधिक सीटों पर भाव खोले कैसे हैं? यह कैसे संभव है? इसी तरह इंका की जीत के लिए महज 20 या 22 सीटों के भाव खोले हैं, जो असंगत लगता है।

बुकियों का मानना है कि गुजरात में चुनाव 1 या 2 दिसंबर को घोषित होने की संभावना है। ये चुनाव दो चरणों में हो सकते हैं। परिणामों की घोषणा 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणामों के साथ ही आने की संभावना बुकि जता रहे हैं।

कितना लगेगा सट्टा

गुजरात राज्य में ही 50 हजार करोड़ के आसपास सट्टा लगने की उम्मीद सट्टाबाजार को है। बुकियों का कहना है कि चुनाव सट्टे में अधिकतम रकम राजनेताओं की ही लगती है।

हिमाचल प्रदेश का दंगल

इस राज्य की विधानसभा में कुल 68 सीट हैं, जिसमें मेजोरिटी के लिए 34 सीट चाहिएं।

यहां भाजपा की वापसी की संभावना बुकि दिखा रहे हैं। हालांकि हिमाचल का रिकॉर्ड रहा है कि हर पांच साल में सरकार बदलती ही है। इस बार लेकिन बुकियों का आकलन है कि सरकार नहीं बदलेगी, बावजूद इसके मतदाताओं के मिजाज का कुछ कहा नहीं जा सकता।

भाजपा की जीत के भाव

सीट – भाव

35 सीट – 22 पैसे

40 सीट – 67 पैसे

45 सीट – 1.50 रुपए

50 सीट – 6 रुपए

इंका की जीत के भाव

सीट – भाव

25 सीट – 32 पैसे

30 सीट – एक रुपया

35 सीट – 1.90 रुपए

40 सीट – 3 रुपए

गुजरात चुनाव के छह माह पुराने भाव

बुकियों ने 6 महीने पहले से ही गुजरात चुनाव के भाव खोल दिए थे। उस पर अब तक 10 हजार करोड़ तक का सट्टा लग चुका है।

तब बुकियों ने भाजपा की जीत के लिए 115 से 120 सीट दिखाई थीं लेकिन अब 135 तक दिखा रहे हैं।

तब इंका के लिए 40 सीट अधिकतम सट्टाबाजार दिखा रहा था, जो अब घट कर 25 अधिकतम पर बुकि रुक गए हैं।

आप के लिए तब 5 या 6 सीट दिखा रहे थे, जो अब बढ़ कर दुगुनी दिखाई जा रही हैं।

टर्नओवर

हिमाचल और गुजरात मिला कर कुल सट्टा टर्नओवर 80 हजार करोड़ जाने की उम्मीद है।

– समाप्त –

Leave a Reply

Web Design BangladeshBangladesh Online Market